पूर्णिया, मई 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत स्थित पंडितबासा में चर्चित लूरी मंडल हत्याकांड के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी ठोस सुराग तक नहीं पहुंच सकी है। घटना को लेकर इलाके में दहशत और लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्राथमिकी दर्ज इस मामले में मृतक लूरि मंडल की पत्नी उषा देवी ने भवानीपुर थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 114/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात पंडितबासा गांव में बेखौफ अपराधियों ने किसान लूरी मंडल के घर में घुसकर सिर में गोली मार दी थी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी थी।

पुलिस की कार्रवा...