गोरखपुर, मार्च 14 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जंक्शन पर चले निर्माण कार्यों की मॉनीटरिंग करने के लिए शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के सदस्य/इंफ्रास्ट्रक्चर विवेक कुमार गुप्ता गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन के पुनर्विकास संबधित कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही प्लेटफॉर्म नंबर 9 की ओर चल रहे निर्माण कार्यों को भी बारीकी से देखा और उसकी जानकारी ली। इसके बाद महाप्रबंधक सभाकक्ष में बैठक कर लूप लाइन में गाड़ियों की गति 30 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 40 किमी प्रति घंटा किए जाने के लिए आवश्यक कार्य करने का निर्देश दिया।इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे तथा उत्तर मध्य रेलवे के इंजीनियरिंग, निर्माण तथा सिग्नल विभाग के प्रमुख विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। समपारों पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराते ह...