जमशेदपुर, मई 1 -- चक्रधरपुर रेल मंडल ट्रेनों को समय से चलाने का निरंतर प्रयास कर रहा है। इसके लिए लाइन, सिग्नल, प्वाइंट व अन्य सुधार का काम शुरू किया गया है। बुधवार को विधायक सरयू राय से मिलकर चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया ने यह जानकारी दी। डीआरएम ने विधायक को बताया कि रेल मंडल में लगातार परिचालन सिस्टम में सुधार हो रहा है। कुछ दिनों में परिचालन सिस्टम अपग्रेड होने के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के लेट चलने की समस्या नहीं होगी। डीआरएम द्वारा ट्रेनों के लेट होने के अन्य कारणों से भी विधायक को अवगत कराया गया। चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने बताया कि विकास योजनाओं से अवगत होकर विधायक ने ट्रेनों को जल्द पटरी पर लाकर यात्रियों को राहत देने का सुझाव दिया।दरअसल, विधायक ने ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग पर स्टेशन पोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.