लूना से गिरकर घायल
गढ़वा, जून 12 -- गढ़वा। चिनिया थाना क्षेत्र के छतैलिया गांव निवासी स्वर्गीय धनु सिंह का पुत्र लक्ष्मण सिंह लूना से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण सिंह अपने घर से लूना पर सवार होकर चिनिया गए हुए थे। वहां से लौटने के क्रम में छतैलिया गांव के पास लुना अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल यह भी पढ़ें- दुर्घटना में बच्चा घामल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.