सोनभद्र, जून 28 -- महुली। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में रविवार को दोपहर में गांव की ही आशा कार्यकत्री फूलमती पंचायत भवन पर पोलियो पिला रहीं थी। दोपहर में ही पंचयत भवन से कुछ दुरी पर बच्चों को लेने जा रहीं थी। इसी दौरन एक लूना सवार ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्राम प्रधान ने तत्काल उसे दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहाँ इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- बाइक की चपेट में आने से तीन महिला श्रद्धालु घायल, दो की हालत नाजुक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...