गढ़वा, अप्रैल 16 -- गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के बाजूडीह गांव निवासी राजू चौधरी की पत्नी कमला देवी बुधवार की रात लूना के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कमला गढ़वा थाना क्षेत्र के दीपुवा मोहल्ला में किराए के मकान में रहती है। शाम को गोविंद हाई स्कूल के मैदान में सब्जी बाजार से सब्जी लेने के लिए गई हुई थी। उसी क्रम में एक लूना सवार में उसे धक्का मार दिया। उसके बाद वह अचेत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.