पणजी, दिसम्बर 16 -- गोवा में 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को आज थाईलैंड से दिल्ली लाया जाएगा। भारत डिपोर्ट किए जाने से पहले दोनों भाइयों को थाईलैंड कोर्ट में पेश किया जाएगा। गोवा के नाइटक्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद दोनों भाई थाईलैंड भाग गए थे। गोवा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के बिजनेसमैन सौरभ और गौरव लूथरा जो उत्तरी गोवा में अपने नाइटक्लब में आग लगने के कुछ घंटे बाद थाईलैंड भाग गए थे, उन्हें मंगलवार को दिल्ली वापस लाया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि गोवा पुलिस दोनों भाइयों की कस्टडी लेने के लिए एक टीम दिल्ली भेज रही है। भारत सरकार के अनुरोध पर पिछले हफ्ते थाईलैंड पुलिस ने दोनों लूथरा ब्रदर्स को फुकेट में उनके होटल से हिरासत में लिया था। भारत सरकार ने उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.