कोडरमा, अप्रैल 6 -- झुमरी तिलैया। अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर सोमवार को शहर के गांधी रोड स्थित आदर्श विद्यालय में इंडोर गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें विजेता रिया कुमारी व उप विजेता के रूप में सात्विक राज को प्रेरणा शाखा की ओर से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ बच्चों को योग के विभिन्न आसनों को कराया गया। बच्चे शिक्षा के साथ-साथ व्यायाम कर अपने मस्तिष्क के ज्ञान को और अधिक बढ़ा सकते हैं। योगासन योग शिक्षिका के द्वारा कराया गया। मौके पर उपाध्यक्ष आर्ची जैन, सचिव प्रिया अग्रवाल, परियोजना निदेशक कृतिका मोदी, विद्यालय की प्राचार्य व शिक्षिका उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...