वरीय संवाददाता, मार्च 12 -- बिहार के भागलपुर जिले में पीरपैंती के रहने वाले जमीन कारोबारी ऋषभ झा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल मृतक के दोस्त सौरभ सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रमोद कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऋषभ अपने दोस्त सौरभ सहित अन्य साथियों के साथ लूडो खेल रहा था। तभी सौरभ की पिस्टल से चली गोली उसे लगी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल और घटनास्थल के पास से खोखा के साथ ही तीन कारतूस और मोबाइल जब्त किया है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें पीरपैंती थाना क्षेत्र के सुंदरपुर के रहने वाले सौरभ साह उर्फ मयंक गुप्ता, भानू कुमार उर्फ संजीव कुमार साह, प्रीतम कुमार, दीपक कुमार और राहुल रंजन उर्फ मोनू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.