श्रावस्ती, मार्च 15 -- श्रावस्ती,संवाददाता। जिले में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जबकि पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान गन्नू लोनिया पुत्र राजितराम, निवासी लोनियन पुरवा लालपुर महरी, थाना कोतवाली भिनगा, जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई है। वहीं उसके साथी ओमप्रकाश वर्मा पुत्र मथुरा प्रसाद, निवासी लखनऊवा कोठर, थाना रिसिया, जनपद बहराइच को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। दोनों पर हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले लूट के दौरान एक वृद्ध की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.