मधेपुरा, फरवरी 12 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। मधेपुरा-सहरसा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार हो रही लूट, छिनतई और चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरोह का पर्दाफाश किया। बरामद बाइक की जांच की जा रही है। वहीं जब्त मोबाइल फोन से भी कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। परमानंदपुर थाना, बैजनाथपुर थाना, मिठाई शिविर और घैलाढ ओपी क्षेत्र में हुई वारदातों में इस्तेमाल की गयी 6 बाइक, 6 मोबाइल फोन और एक घटना में पीड़ित का लूटा गया जैकेट पुलिस ने बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सतीश कुमार, विकास कुमार, बबलू कुमार और लव कुमार उर्फ नवीन कुमार के रूप में की गयी। सभी बदमाश बिहरा थाना क्षेत्र के खोनहा गांव के निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.