मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गोली मारकर लूट को अंजाम देने वाले गैंग के फरार शातिर अर्श राज उर्फ हर्ष राज को साहेबगंज के हलीमपुर गांव में उसके घर की घेराबंदी कर बिहार एसटीएफ ने सोमवार रात गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने अर्श को साहेबगंज थाना की पुलिस को सौंप दिया है। वह बीते साढ़े चार साल से लूट के मामले में फरार था।पुलिस ने बताया कि साहेबगंज में नवलपुर कांटा मोड़ के पास 14 नवंबर 2021 की शाम बाइकर गैंग के तीन अपराधियों ने लूट के दौरान संजय राम को गोली मार दी थी। संजय मूलरूप से साहेबगंज के मधुबनी गांव का निवासी है। कई दिनों तक वह इलाजरत था। उसके दादा बिलास राम के बयान के आधार पर पुलिस ने गोली मारकर लूट की धारा में एफआईआर दर्ज की थी। बिहार एसटीएफ की ओर से बताया गया है कि इस केस में पुलिस की जांच में अर्श राज को चिह्नित किया...