मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। लूट और आर्म्स एक्ट के 11 कांडों में आरोपित पारू इलाके के शातिर रोशन कुमार उर्फ गमगम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया गया। सात साल पहले सरैया में सीएसपी संचालक से हुई लूट के केस में उसे जेल भेजा गया है।सरैया और पारू थाने की विशेष टीम ने छापेमारी कर उसे पारू से गिरफ्तार किया। एसएसपी कार्यालय के अनुसार, वर्ष 2017 से ही वह अपराध में सक्रिय था। वर्ष 2019 में गमगम ने पारू और सरैया इलाके में लूट की नौ घटनाओं को अंजाम दिया था। यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला गिरोह का शातिर गिरफ्तार पुलिस को उसके मोबाइल से कई शातिरों के नंबर मिले हैं। सभी संदिग्ध नंबरों का सत्यापन और जांच की जा रही है। सरैया थानेदार सुभाष मुखिया ने ब...