लूट में लापरवाही पर दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों पर तगड़ा ऐक्शन, DIG की सख्ती पर विभाग में हड़कंप
नई दिल्ली, अगस्त 27 -- उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में लूट में लापरवाही पर दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मचारियों पर तगड़ा ऐक्शन हुआ है। जलालपुर थाना क्षेत्र में सस्ता सोना दिलाने के नाम पर हुई तीन लाख रुपये की लूट में मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही पर दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वाराणसी रेंज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने सख्त रुख अपनाया है। डीआईजी के आदेश पर हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे जौनपुर के शकरमंडी निवासी आकाश सेठ ने डीआईजी के सीयूजी नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने डिस्काउंट रेट पर सोना देने का झांसा देकर उन्हें जलालपुर के इजरी गांव बुलाया था। वह अपने मित्र सौरभ के साथ वहां पहुंचे तो आरोपियों ने सोना देने के बजाय दोनों से करीब तीन लाख रुपये लूट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.