लूट में फरार बीस हजार का इनामी शातिर गिरफ्तार
कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर देहात,संवाददाता। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के हांसेमऊ के पास 18 जुलाई को महोबा के दंपति से हुई लूट के मामले में फरार बाइकर्स गैंग का 20 हजार का इनामी एक सदस्य गुरुवार रात में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा दो कारतूस और 32 हजार रुपये बरामद किए। उसका एक साथी 29 जुलाई को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसका चालान कर दिया। महोबा निवासी धर्मपाल शर्मा अपनी पत्नी माया देवी के साथ 18 जुलाई की रात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनारअलीपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में मांवर गांव के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनको ओवरटेक कर रोकने के बाद महिला के बैग में रखे 10 हजार रुपयों के अलावा उसके कान के बाले, एटीएम कार्ड व महत्वपूर्ण कागज लूट लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.