मेरठ, मार्च 30 -- किठौर में तीन दिन पूर्व दिनदहाड़े हुई 23.5 हजार की लूट के एक और आरोपी को पुलिस ने नहर पटरी कैली महलवाला कट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस 20 हजार रुपये बरामदगी का दावा कर रही है। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार को असीलपुर के जंगल में वहीं के बाबू पुत्र रामचंद्र से 23,500 रुपये की लूट का आरोपी जोनी उर्फ जहाज निवासी कुली मानपुर कैली के जंगल में नहर पटरी पर खड़ा है। वह कहीं फरार होने की फिराक में है। जिस पर दारोगा विवेक प्रताप सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम जोनी उर्फ जहाज बताया। पुलिस तलाशी के दौरान जोनी से 20 हजार रुपये बरामदगी का दावा कर रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। बकौल इंस्पेक्टर...