चित्रकूट, जनवरी 26 -- चित्रकूट। संवाददाता बरगढ़ थाना पुलिस ने परानू बाबा पेट्रोल पंप कलचिहा में हुई लूट के मामले में फरार चल रहे शातिर लुटेरे सौरभ तिवारी निवासरी गोबरा संग्राम थाना शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया है। उस पर एसपी ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। प्रभारी निरीक्षक शिवआसरे ने बताया कि लुटेरे के पास लूट का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बीते 18 अक्टूबर को पेट्रोल पंप में लूट की वारदात हुई थी। जिसमें बोलेरो सवार लुटेरों ने सेल्समैन, चौकीदार व एक अन्य स्टाप के साथ मारपीट कर 95 हजार रुपये नकद व कर्मचारियों के मोबाइल लूट लिया था। घटना में शामिल दो लुटेरे पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.