फरीदाबाद, मार्च 12 -- नूंह। पिनगवां ज्वेलर्स लूट मामले में गिरफ्तार पांचवें आरोपी राजेश उर्फ पड्डा की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी से सोने-चांदी के आभूषण और एक सब्बल बरामद हुआ। यह लूट की वारदात पिछले वर्ष 27 नवंबर की रात पिनगवां कस्बे की एक ज्वेलर्स दुकान में हुई थी। बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान से करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। जांच में सामने आया कि इस वारदात को सात सदस्यों वाले गिरोह ने संगठित तरीके से अंजाम दिया था। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.