मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना इलाके में जगन्नाथ मिश्रा पुल के पास सोमवार की रात लूट की कथित घटना में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद एक लाख रुपये बरामद किया है। मामले में आगे छापेमारी की जा रही है। हालांकि, इस बरामदगी की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।अहियापुर थानेदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लूट की वारदात के पीछे साजिश रचने की बात सामने आ रही है। आरोपित नगर थाना के बांके साह चौक निवासी अब्दुल गफ्फार के दो करीबियों से पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर एक लाख रुपए ठगे उसने मो. शादाब को जमीन दिलाने का भरोसा देकर 10 लाख रुपये लिये थे। जमीन नहीं मिलने पर रुपये लौटाया गया। इसके लिए शरफुद्दीनपुर में शादाब को रुपये दिये। उसे अपनी बाइक प...