दरभंगा, जुलाई 3 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स से दो करोड़ के आभूषण सहित 10 लाख रुपये लूट के मामले में गुरुवार को एक लुटेरे को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस लूटकांड में 14 लुटेरे को गिरफ्तार किया जा चुका है। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के सरसोपाही के रहने वाले मिथिलेश पासवान को गिरफ्तार किया है। मिथिलेश पासवान को पंडौल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपित के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी विभिन्न थानों से प्राप्त की जा रही है। मालूम हो कि गत तीन अप्रैल की दोपहर प्रेम ज्वेलर्स में घुसकर दो करोड़ के आभूषणों सहित 10 लाख रुपए नकद की लूट हुई थी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: लूट व छिनतई मामले का उद्भेदन, दो गिरफ्तार नगर थानाध्यक्ष अरव...