फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- पलवल, अजित कुमार। हथियार के दम पर लाखों की चांदी तथा नगदी की लूट में शामिल गैंग के आठवें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में नूंह के फिरोजपुर झिरका के रहने वाले कपिल सिंगला ने बताया कि वह अपने भाई शुभम के साथ 11 मार्च को अपनी स्विफ्ट कार से कच्ची चांदी लेकर दिल्ली गए थे। दिल्ली से चांदी बदलवाकर और आठ लाख रुपये नकद लेकर ये शाम करीब चार बजे वापस घर के लिए रवाना हुए। उन्होंने चांदी को चालक सीट के नीचे और नकदी को डिग्गी में एक बैग में रखा था। उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस ने आठवीं आरोपी कासिम को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...