मधेपुरा, मई 6 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। इंस्टाकार्ट के हब ऑफिस में गत फरवरी महीने में की गयी लूटपाट मामले में पुलिस ने राजगंज निवासी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गत 27 फरवरी की रात करीब 11 बजे चार हथियारबंद बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इंस्टाकार्ट सर्विसेज हब इंचार्ज नालंदा जिला के निवासी केशव कुमार शुक्ला के आवेदन के आधार पर चार हथियारबंद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने गत 28 फरवरी 26 को केस दर्ज किया था। बदमाशों ने नकदी और सामान सहित 4. 83 लाख की लूट की थी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्रिंस कुमार पिता प्रमोद यादव घर राजगंज थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मामले में इससे पूर्व भी गिरफ्तारी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.