लूट मामले के आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती
समस्तीपुर, मई 10 -- चकमेहसी, एक संवाददाता। चकमेहसी पुलिस ने एसआई रामनाथ राय के नेतृत्व में रविवार को लुट मामले के एक आरोपी के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार मालीनगर में एसबीआई सीएसपी से लूट करने के दौरान बदमाशों ने संचालक को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इस मामले में फरार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के हत्था थाना क्षेत्र के महेशपुर वार्ड 3 निवासी मोहम्मद नसीम के घर चकमेहसी पुलिस ने हत्था थाने के सहयोग से न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कारवाई की गई। यह भी पढ़ें- सीएसपी संचालक को गोली मारने में आरोपित का घर कुर्क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.