मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। लूट और डकैती के चार कांडों के आरोपित कथैया थाना के ठिकहा वासुदेव निवासी मो. मजहर को बिहार एसटीएफ ने शुक्रवार की देर रात को गिरफ्तार किया है। वह सात साल पुराने सूमो चोरी मामले में वांटेड बताया गया है। बिहार एसटीएफ ने मजहर को जैतपुर थाना पुलिस को सौंप दिया है। जहां पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बताया गया कि जैतपुर थाना इलाके के धनुपरा गांव के राजेश्वर राय की सूमो गाड़ी चार सितंबर 2019 की रात में चोरी हो गई थी। इसकी एफआईआर उन्होंने जैतपुर में दर्ज कराई थी। इस कांड में पुलिस ने मजहर को चिह्नित किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.