लूट के विरोध में बंद रहीं दुकानें, व्यवसायियों में आक्रोश
मुजफ्फरपुर, जून 13 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। दामोदरपुर स्थित आभूषण दुकान में लूट से नाराज व्यवसायियों ने शनिवार को आधे दिन तक दुकानें बंद रखीं। दिनदहाड़े हुई लूट से दामोदरपुर व आसपास के व्यवसाई आक्रोशित हैं। व्यवसाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा, लेकिन एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।व्यवसायियों का कहना था कि दिनदहाड़े लूट की घटना से स्पष्ट है कि अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। दुकानदार धर्मेंद्र कुमार ने थाना में दिए आवेदन में 300 ग्राम सोना व 10 किलो चांदी के आभूषण की लूट का जिक्र किया है। गिरफ्तार दो बदमाशों की निशानदेही पर थानेदार रविकांत पाठक समेत विशेष पुलिस टीम पश्चिम क्षेत्र समेत अलग-अलग इलाके में लगातार छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- लूट के विरोध में बंद रहीं दुकानें, व्यवसायियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.