देवरिया, मार्च 3 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लूट काण्ड के विरोध में सोमवार को पेट्रोल पंप बन्द कर डीलरों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जनपद के सभी 210 पेट्रोल पंप बन्द होने से डीजल और पेट्रोल के लिए जरूरत मन्द परेशान रहे। महज दो घण्टे सुबह आठ बजे से दस बजे तक ही पंप बन्द रहे, लेकिन त्योहार और लगन होने से लोग इधर उधर भटकते रहे। एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा दुबौली गांव के रहने वाले ओंकार साहनी का रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर डहरौली बुजुर्ग गांव के पास साहनी फ्यूल्स के नाम से पेट्राल पंप है। जहां सुरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार निवासी सचिन साहनी सेल्समैन का काम करता है। नित्य की भांति 28 फरवरी को वह पेट्रोल पंप पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच दिन में करीब तीन बजे दो बाइक एक साथ पेट्रोल पंप पर फिल्मी स्टाइल में आकर रुके। दोनों बाइकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.