मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिलीगुड़ी से घर लौट रहे युवक की बदमाशों ने लूटपाट के विरोध पर गला दबाकर हत्या कर दी। शव को जैतपुर थाने के विशम्भरपुर गांव के पास जैतपुर-करजा मार्ग किनारे फेंक दिया। मृतक पूर्वी चंपारण जिले के बीजधारी निजामत निवासी सुनील ठाकुर (40) था। मृतक के चेहरे पर चोट का निशान था और जीभ बाहर निकली हुई थी। गुरुवार की सुबह शव की मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। शव की तस्वीर वायरल होने के बाद पारू थाने के रतवारा गांव स्थित ससुराल से सुनील की पत्नी व अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुनील ठाकुर सिलीगुड़ी में काम करते थे और गुरुवार को...