अररिया, अप्रैल 26 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया आरएस क्षेत्र में हुई लूट का विरोध करने पर फाइनेंस कर्मी को गोली मार कर घायल करने की वारदात का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, एक मिस फायर कारतूस, एक ्प्रिरंगयुक्त मैगजीन और घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही गांव का रहने वाला अमित कुमार यादव, सुमित कुमार यादव और अररिया ओम नगर का रहने वाला रवि शंकर कुमार उर्फ भोलम है। गिरफ्तार तीनो बदमाश का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। यह भी पढ़ें- कटिहार: देसी कट्टा, दो कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार रविवार को एसपी जितेंद्र कुमार ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शनिवार की ...