नई दिल्ली, फरवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बवाना पुलिस ने नौ फरवरी को कारोबारी वैभव गांधी की हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी हरेश्वर स्वामी के अनुसार, बदमाशों ने बवाना सेक्टर-4 में गांधी की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात के बाद आरोपियों ने लैपटॉप, मोबाइल और कागजों से भरा बैग लूट लिया था। घटना के अगले दिन सोशल मीडिया पर अमेरिका में छिपे रणदीप मलिक और अनिल पंडित ने हत्या की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुल्तानपुरी इलाके से रवि उर्फ रविंद्र और संजय उर्फ ताऊ को गिरफ्तार किया। रविंद्र एक फर्म का ड्राइवर था और वैभव के पास बड़ी रकम की जानकारी होने के कारण उसने यूपी के कुख्यात संजय ताऊ से संपर्क किया। संजय ने अरुण, संदीप पुजारी और हरीश कुमार को वारदात में शामिल किया। जनवरी और फरवरी में तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.