लूट के मामले में वांछित 25 हजार का ईनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे
आगरा, अप्रैल 29 -- अमांपुर थाना में दर्ज लूट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बुधवार को कासगंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। कासगंज इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि वर्ष 2010 में अमांपुर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात हुई थी। इस मामले में पुलिस को नामजद आरोपी की तलाश थी, लेकिन आरोपी लगातार पुलिस गिरफ्त से बच रहा था। संभावित ठिकानों पर दविश देने के बाद भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस ने आरोपी की फिर से तलाश शुरू की। कासगंज कोतवाली पुलिस ने बुधवार को सटीक जानकारी पर 25 हजार रुपये के इनामी वंशी पुत्र वीरवल निवासी डेंगरी थाना अमांपुर को रोडवेज बस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.