लूट के बाद काट दिए थे अंगूठे; 6 साल से फरार 70 साल के वांटेड को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
नई दिल्ली, मई 18 -- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने करीब छह साल से फरार चल रहे एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने लूट और जबरन वसूली के बाद एक इवेंट मैनेजर के दोनों अंगूठे काट दिए थे। आरोपी की पहचान 70 वर्षीय ब्रह्मदेव भगत के रूप में हुई है। आरोपी को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया गया। दिसंबर 2025 में अदालत ने आरोपी को अपराधी वांटेड घोषित किया था। पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज वारदात 17 मार्च 2020 को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 इलाके में हुई थी। उस समय इवेंट मैनेजर सुरिंदर नंदा को एक पार्टी बुकिंग के संबंध में फोन आया था। शुरुआत में उन्होंने अपने मैनेजर कपिल चड्ढा को मीटिंग के लिए भेजा, लेकिन कॉल करने वालों ने बाद में खुद सुरिंदर नंदा से मिलने की जिद की। यह भी पढ़ें- दिल्ली में AAP नेता के ठिकानों पर ED की छापेमारी, बैंक लोन फ्रॉड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.