रांची, मार्च 5 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी थाना क्षेत्र के पोसेया गांव स्थित गंडू सरमाली में आयोजित मेला देखकर लौट रहे मुरहू थाना क्षेत्र के गुरमी निवासी विष्णु महतो को लूट के इरादे से गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सायको थाना क्षेत्र के ग्राम जिलिंगकेला बुरुटोला निवासी 20 वर्षीय अमित मुंडू और मुरहू थाना क्षेत्र के ग्राम बगमा टोला गिड़ुम निवासी 25 वर्षीय मुनी पूर्ति उर्फ डेके उर्फ बिरसा पूर्ति शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इनमें से एक आरोपी घटना में सीधे तौर पर शामिल था, जबकि दूसरा रेकी करने में संलिप्त था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुरहू के गुरमी गांव निवासी विश्वकर्मा महतो उर्फ विष्णु महतो 8 फरवरी को खूंटी थाना क्षेत्र के गंडू सरमाली गांव में आयोजित मेला देखकर देर श...