हापुड़, अप्रैल 24 -- हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाने से लूट के प्रयास में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया है। कोतवाली पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाश में थी। इसी बीच चितौली रोड पर खाली पड़े खंडहर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहल्ला मोतीकालोनी निवासी दिलशाद उर्फ दिलकेश है। उन्होंने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि अक्टूबर 2025 में पकड़े गए आरोपी दिलशाद ने अपने साथी समीर, साकिब के साथ मसूरी थाना क्षेत्र में राहगीरों के साथ लूट का प्रयास किया था। पुलिस ने साकिब और समीर को गिरफ्तार कर लिया ...