बलिया, फरवरी 13 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भीखा छपरा नई बस्ती मूंज के डेरा में लूट की घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए हाथ-पांव मार रही है। आठ फरवरी की रात हथियारबंद बदमाशों ने मोतीलाल गोड़ के घर में घुसकर हत्या और बलात्कार की धमकी देते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन लूट लिए थे। आरोप है कि बैरिया पुलिस ने लूट का मुकदमा चोरी में दर्ज किया था। डीआईजी सुनील कुमार सिंह के मौके पर पहुचने तथा पीड़ितों से बातचीत करने के बाद पुलिस हरकत में आई। तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया। डीआइजी के तल्ख तेवर के बाद पुलिस ने उक्त मामले के खुलासे के लिए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। नवागत थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सिंह के सामने घटना के खुलासे की चुनौती है। घटना के बाद से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.