बरेली, फरवरी 22 -- लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने हेड कांस्टेबल के बहनोई के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने रुपयों से भरा बैग भी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, मगर लूट की घटना पर पुलिस संदेह व्यक्त कर रही है। आंवला के गांव तिगरा खानपुर निवासी 40 वर्षीय जोगेंद्र परिवार के साथ सुभाषनगर के मोहल्ला प्रगतिनगर में रहकर सब्जी बेचते थे। इन दिनों पड़ोस में ही उनके साले बदायूं में बिनावर के गांव वलीगंज निवासी धर्मेंद्र का भी मकान बन रहा है। धर्मेंद्र पीलीभीत में यूपी 112 में हेड कांस्टेबल हैं इसलिए उनके मकान की देखरेख भी जोगेंद्र ही करते थे। जोगेंद्र की पत्नी अनीता ने बताया कि शुक्रवार रात वे दोनों बरामदे और तीन बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे छत पर आहट सुनाई दी तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.