मैनपुरी, अप्रैल 28 -- थाना घिरोर क्षेत्र में 27 साल पहले लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी अदालत से बरी किए गए हैं। मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज डकैती के न्यायालय में हुई। एक आरोपी को पहले ही सजा हो चुकी है। एक अन्य की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मुत्यु हो चुकी है। जिला फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर के गांव लखनपुर के रहने वाले सतेंद्र सिंह अपने ताऊ के लड़के अवधेश के साथ 17 अगस्त 1999 को बाइक से अवधेश की ससुराल गांव ढकरई थाना घिरोर जा रहे थे। रात आठ बजे थाना घिरोर क्षेत्र में कोसमा रेलवे क्रॉसिंग के पास चार लुटेरों ने उनको रोककर चार हजार रुपये तथा घड़ी लूट ली। विरोध करने पर अवधेश को गोली मारकर घायल कर दिया। सतेंद्र ने नन्हा बंजारा निवासी बानामई थाना बैदपुरा जिला इटावा सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना घिरोर में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.