लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
प्रयागराज, मई 10 -- लूट के दो आरोपी रविवार को कीडगंज पुलिस की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई एक बाइक, दो मोबाइल फोन और 370 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज कुमार पटेल उर्फ सिकंदर और रामकुमार उर्फ अंकल निवासी मादपुर, पूरामुफ्ती के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों को परेड ग्राउंड पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। बरामद बाइक सरायइनायत थाना क्षेत्र से लूटी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.