लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
गोरखपुर, जून 30 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच इलाके में बाइक लूट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात तुलसीदेई मोड़ के पास से तीनों को दबोचा। एम्स थाना क्षेत्र के झारखंडी महादेव निवासी रामकरन की तहरीर पर इनके खिलाफ बाइक लूट का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसवंत सिंह सैनिक कुंज कॉलोनी, नंदानगर, धीरज यादव माणिकनगर, दरगहिया और नितेश सिंह नंदानगर के रूप में हुई है। विवेचक राहुल दुबे ने बताया कि आरोपियों पर लूट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। गिरफ्तारी में निरीक्षक अवधेश तिवारी समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.