लूट के कांड का फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
छपरा, जून 25 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर थानाक्षेत्र के पिठौरी तख्त गांव में बीते वर्ष 25 दिसम्बर को हुए लूट कांड में फरार वांछित अभियुक्त देवानंद कुमार उर्फ कल्लु को बनियापुर पुलिस ने गुरुवार की रात को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है।
गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लूटकांड का अभियुक्त अपने घर थानाक्षेत्र के हंसराजपुर में छुपा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी हो कि थानाक्षेत्र के पिठौरी तख्त में पूर्व समिति सदस्य के घर भीषण लूटपाट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था। चार की संख्या में बाइक से आये अपराधी हथियार से लैस थे। हथिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.