हाथरस, अक्टूबर 11 -- हाथरस। कस्बा मुरसान की बनखंडी महादेव कॉलोनी में घर में घुसे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा व पिस्टल के बल पर लूट का प्रयास। वृद्धा का साहस देख हथियार बंद बदमाश मौके से फरार हो गए थे। इन्हीं बदमाशों से कलक्ट्रेट के पीछे सुसावली के निकट पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जबावी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायल के साथी बदमाश को भी दबोच लिया। मुरसान की बनखंडी महादेव कॉलोनी निवासी अमित कुमार अग्रवाल के घर में दो बाइक सवार बदमाश सुबह करीब 10.15 बजे लूट की नीयत से हथियार लेकर घुस गए और उनकी पत्नी व मां पर तमंचा रख दिया। जिससे बाद उनके द्वारा शोर मचाने पर उनके कर्मचारी भी आ गये, यहां पर उनकी मां ने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों पर वायपर से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.