जौनपुर, मार्च 14 -- जफराबाद(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गोसाईपुर गांव में बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गोली मारकर सीएससी संचालक से हुई लूट के मामले में आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश को गोली लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से लूट की बाइक, मोबाइल और कुछ नकदी भी बरामद किया गया।सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि गोली मारकर लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई टीमों का गठन किया था। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही थी। इसी दौरान बेलाव घाट के पास वाहन जांच के दौरान कुछ बदमाश पहुंचे और पुलिस पर फायरिंग कर दिए। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। जिसमे...