संभल, मार्च 27 -- धनारी थाना पुलिस ने लूट की घटना में वांछित चल रहे एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी तस्लीम पुत्र मंजूर अली निवासी फिरोजपुर थाना रजपुरा हाल निवासी बबराला बताया गया है। उसने अपने साथी किशनपाल उर्फ पंच के साथ मिलकर बहजोई थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज था। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अभियुक्त को शुक्रवार सुबह करीब 7:50 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...