रुद्रपुर, मार्च 11 -- सितारगंज, संवाददाता। ग्राम भरौनी मार्ग पर बाइक लूटने के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी और तलवारों से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड फायर किए। इसके बाद चारों आरोपी खेतों की ओर भाग निकले। पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने लूटी गई बाइक बरामद कर ली है और फरार आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। लामाखेड़ा निवासी अरुण सिंह राणा पुत्र रमेश सिंह राणा के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। भरौनी के पास रास्ते में गुरमीत सिंह पुत्र मोहन सिंह और उसके एक साथी ने उनकी गर्दन पर तलवार रखकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक लूट ली। घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.