बस्ती, मार्च 7 -- बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र में नागवीर निवासी अनिल ने डायल 112 को सूचना दिया कि चार पहिया सवार चार लोग असलहा सटाकर करीब 12 हजार रुपए नकद और मेरी बाइक छीन ली। लूट की सूचना पर हरकत में आई डायल 112 और दुबौलिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच-पड़ताल में मामला आपसी लेन देन का निकला।अनिल निवासी नागवीर का दुबौलिया थानाक्षेत्र के गौहनिया गांव निवासी शिवम से रुपयों का लेनदान काफी दिनों से चल रहा था। लेनदेन के मामले को लेकर दोनों में विवाद‌ हुआ। बाद में अनिल ने पुलिस को लूट की सूचना दे दी। हालांकि घटना स्थल हर्रैया थानाक्षेत्र होने के कारण दुबौलिया पुलिस ने हर्रैया पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस दोनों को अपनी साथ थाने ले गई। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया की लूट की सूचना पर...