लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस, मामला आपसी विवाद का निकला
रामपुर, जून 13 -- सैफनी/शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव परोता स्थित शराब की दुकान पर लूट की सूचना मिलने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच में मामला आपस में विवाद का निकला। लूट की घटना की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। इसी दौरान एक पक्ष ने लूट की सूचना दी। जांच में मामला आपसी झगड़े का निकला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, लूट जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.