लूट की साजिश में शामिल छह अपराधियों की एसटीएफ ने हावड़ा में दबोचा
पटना, अगस्त 7 -- पश्चिम बंगाल में व्यावसायिक प्रतिष्ठान की लूट की साजिश में शामिल बिहार के छह अपराधियों को बिहार एसटीएफ ने हावड़ा जिला के संकरैल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। इनमें सारण जिला के खैरा थाना निवासी अंकित राय, चंदन राय, लवकुश राय, कोपा थाने का किशन कुमार सिंह और नालंदा के हरनौत का विशाल कुमार और प्रिंस कुमार शामिल है। इनके पास से एक देसी पिस्टल, देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। इस संबंध में संकरैल (हावड़ा, पश्चिम बंगाल) थाना कांड संख्या 608/26 दर्ज किया है। दरअसल बिहार एसटीएफ को गुप्त मिली थी कि अंकित राय अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के संकरैल थाना क्षेत्र स्थित एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान में लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.