गाज़ियाबाद, जून 29 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट पुलिस ने वाहन चोरी और लूट की वारदातों में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में वाहन चोरी करने के बाद उन्हीं वाहनों का इस्तेमाल लूट में करता था। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सिहानी गेट पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गांव रजापुर निवासी अनुज यादव उर्फ कटप्पा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने करीब 20 दिन पहले दिल्ली के हर्ष विहार क्षेत्र से यह बाइक चोरी की थी। यह भी पढ़ें- लूट की वारदातों के लिए बाइक चुराने वाला गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह घर का खर्च चल...