मेरठ, जून 9 -- पुलिस ने लूट की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को थाना मवाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस गश्त के दौरान पक्का तालाब तिराहे पर पहुंची थी, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि तहसील के पीछे सुरेंद्र चौहान के खेत में कुछ युवक बैठकर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और चार संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिलाल पुत्र निसार निवासी शास्त्...