सिद्धार्थ, अप्रैल 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। एसओजी व थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देशी तमंचा, जिंदा कारतूस व दो बाइक बरामद किया है।सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस व एसओजी संयुक्त गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली की लूट की घटना को अंजाम देने के लिए चार लोग बानगंगा बैराज के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस व सर्विलांस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। मौके से रियाज अहमद उर्फ अकील अहमद पुत्र रजीउल्लाह निवासी खुनुंवा बाजार थाना शोहरतगढ़, शिवकुमार चौहान उर्फ मनगाठू पुत्र रामनरेश चौहान निवासी ठकुरा खुर्द थाना कपिलवस्तु, कौशल मिश्र पुत्र शिवपूजन मिश्र निवासी खड़कुईया थाना शोहरतगढ़ व अखिलेश पुत्र मुरली निवासी चौदहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.