लूट की योजना के क्रम में रेलवे कॉलोनी में फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त
पलामू, अप्रैल 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में सोमवार को तड़के करीब तीन बजे हुई फायरिंग की घटना मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गहन पूछताछ की। बाद में दोनों को सोमवार को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेलवे स्टेशन रोड निवासी अंशु कुमार उर्फ मंटू और आदित्य कुमार गुप्ता उर्फ लक्की के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो देशी पिस्तौल, दो कारतूस, एक खोखा, एक चाकू तथा लोहे फाइटर बरामद किया गया है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने सोमवार की शाम में बताया कि छह अप्रैल को तड़के करीब 3 बजे गुप्त सूचना मिली कि टीओपी-02 क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी स्टेशन के समीप गोलीबारी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.